पटना, जनवरी 1 -- पुलिस ने चोरी और गुम हुए 33 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह बरामदगी हुई। मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। सभी मोबाइल फोन पूर्वी क्षेत्र के थाना इलाकों से चोरी अथवा गुम हुए थे। पुलिस ने लोगों के खोए मोबाइल को बरामद करने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चला रखा है। इसके तहत गुम हुए मोबाइल का तकनीकी सर्विलांस से पता लगा उसे बरामद किया जाता है। बरामद 33 मोबाइल फोन को एक जनवरी को एसपी पूर्वी ने अपने कार्यालय में लोगों के सुपुर्द किया। इस मौके पर एएसपी सदर अभिनव कुमार भी मौजूद रहे। सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...