अमरोहा, फरवरी 2 -- अमरोहा। विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने 30 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना हसनपुर पुलिस ने 10, थाना अमरोहा नगर व देहात पुलिस ने 03-03, थाना डिडौली पुलिस ने 03, थाना नौगावां सादात पुलिस ने 03, थाना बछरायूं पुलिस ने 02, थाना आदमपुर पुलिस ने 03, थाना रजबपुर पुलिस ने 02 तथा थाना गजरौला पुलिस ने 01 वारंटी को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...