बागेश्वर, दिसम्बर 13 -- जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान पर है। कोतवाली एवं थाना क्षेत्रों में विशेष पैदल गश्त एवं व्यापक वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही, क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर उनके पुलिस सत्यापन की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 29 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले 20 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान किया ...