बगहा, मई 12 -- बेतिया,हिसं। जिले के विभन्नि थाने की पुलिस टीम ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर वश्वि मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि विभन्नि थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में दो वारंटी समेत 29 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 16 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 11 वारंट का नष्पिादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पिछले 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 142 लीटर 740 मिलीलीटर शराब, दो एयरगन, स्टील का एक पस्टिल, लोहे का एक तलवार व तीन बाइक जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से...