हाथरस, दिसम्बर 14 -- हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में यातायात व थाना पुलिस ने धुन्ध के मौसम को देखते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक आदि 250 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। धुंध के मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली, ट्रक, लोडर, एवं अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष यादव ने रात के समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनो से पुरानी टेप उतार कर नई रिफ्लेक्टर टेप लगायी गयी। तथा पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार एहतियाती कदम उठाए जा रहे है,जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके । इसी क्रम में विभिन्न थाना पुलिस द्वारा भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए ...