बलिया, जून 27 -- गड़वार। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को 25 हजार के इनामी नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर (गजरी) निवासी मन्नू राम को जोगापुर के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से कट्टा-कारतूस बरामद किया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी दुबहड़ थाने का वांछित था। वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर चेकिंग के दौरान उसके पकड़ा गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई नीरज कुमार यादव, सिपाही रविन्द्र यादव, अशोक यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...