इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। बसरेहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया शनिवार को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी जुनैद निवासी मोहल्ला नक्कालान कस्वा व थाना भोजपुरा मुरादाबाद कस्बा बाईपास कट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। जुनैद थाना चौबिया में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ इटावा व मुरादाबाद में गोवध, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...