वाराणसी, मई 25 -- कछवांरोड। क्षेत्र के चित्रसेनपुर सब्जी में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।सोमवार को कछवांरोड चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने सब्जी मंडी का भ्रमण कर दुकानदारों और ठेला संचालकों से रोड खाली करवाया।उन्होंने कहां की सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश नहीं किया जाएगा।चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर मंडी के सामने हाईवे पर व सर्विस रोड पर खड़ी सात ट्रकों का व बारह पिकअप गाड़ी व छह बाइकों का चालान किया।वही रोड के किनारे दुकान लगाने वालों को सख्त हिदायत दिये कि अगर सर्विस रोड पर दुकान के सामने व हाईवे पर बड़ी गाड़िया या पिकअप खड़ी हुई और जाम लगा तो सख्त कार्रवाई दुकानदारों के खिलाफ किया जाएगा।जिसके बाद पूरा मंडी अतिक्रमण मुक्त दिखाई दिया वही दुकानदारों समेत ठेला संचालको में ...