चम्पावत, अगस्त 21 -- चम्पावत। बनबसा पुलिस ने 24.77 ग्राम स्मैक समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बनबसा के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रोहन लाल निवासी वार्ड चार मीना बाजार के पास से 24.77 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारीव एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा में 15 मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...