शाहजहांपुर, मार्च 28 -- पुवायां। नगर के मोहल्ला देवस्थान के रहने वाले सोवरन पुत्र मुंशीलाल ने गुरुवार को अपनी बाइक चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाहिल रोड पर गुधनी मोड़ के पास चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को देखा और रोकने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों लोगों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम के द्वारा उनको पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राज कश्यप निवासी मोहल्ला कुरगंजा थाना पुवायां और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र कमलेश कश्यप निवासी मोहल्ला छावनी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.