उरई, नवम्बर 26 -- कोंच। नदीगांव पुलिस ने एक युवक का गुम हुआ आईफोन 24 घंटे में बरामद कर उसे सौंप दिया। नदीगांव के सचिन खरे ने 24 नवंबर को रात 10:30 बजे पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कोंच से नदीगांव आते समय आई फोन रास्ते में गिर गया था। फोन 80 हजार का था। सूचना मिलने पर नदीगांव थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान ने थाने में नियुक्त साइबर टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर टीम ने मोबाइल फोन के ईएमईआई नंबर को भारत सरकार द्वारा संचालित पोर्टल पर दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।साइबर टीम ने 24 घंटे के अंदर गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़ित सचिन खरे को थाने बुलाया गया और उनका ऐपल मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान, दरोगा संदीप सिंह, दरोगा सत्यदेव सिंह, उदय सिंह...