अररिया, अक्टूबर 31 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के भेडेटार में पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इलाका प्रहरी कार्यालय भेडेटार की पुलिस टीम ने सांगुरीगढ़ी गाउंपालिका वार्ड संख्या-4 निवासी डम्बर इवा लिम्बू के घर पर छापेमारी की। इस दौरान तलाशी के क्रम में घर से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर डम्बर इवा लिम्बू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...