हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों और बाहरी लोगों की जांच की गई। 189 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन नहीं कराने पर 50 लोगों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 में चालान कर 10,250 संयोजन शुल्क वसूला गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.