मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस की भयानक लापरवाही सामने् आई है। जिले के साहेबगंज थाने में 28 साल पुराने डकैती के लिए योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित के खिलाफ कुर्की का आदेश 18 वर्षों से थाने में दबा रहा। वर्ष 2007 में जारी हुए कुर्की के आदेश का अब तक अनुपालन नहीं कराया गया। पुलिस रिकॉर्ड में 1997 से फरार बताए गए आरोपित पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना के बनुआरामनी दिलावरपुर निवासी उमाशंकर सिंह (72) के खिलाफ बीते दिनों कार्रवाई शुरू हुई तो वह हाईकोर्ट पहुंच गए। उन्होंने याचिका में दावा किया है कि झूठे केस में उन्हें फंसाया गया है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस ने 12 दिसंबर को साहेबगंज के थानेदार और केस के आईओ को पूरे केस रिकॉर्ड के साथ हाजिर होने का आदेश दिया है। ताकि, पुलिस यह बता सके ...