भागलपुर, अप्रैल 28 -- चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 173 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक चार पहिया और एक दो पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया। चौथम थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौथम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरदिया गांव निवासी दीपक कुमार के घर से शराब तस्करी की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दीपक कुमार के घर एवं एक चार पहिया वाहन अल्टो कार से कुल 99.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में हरदिया निवासी गोपाल सिंह के पुत्र आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बर...