पुलिस ने 17 लोगों से की पूछताछ, मिनट-दर-मिनट कड़ी जोड़ रही पुलिस
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- एमजीएम के जूनियर डॉक्टर समीर और सक्षम सिंह की डिमना लेक में डूबने से हुई मौत में हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बोड़ाम पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एसआई आदित्य चौधरी को सौंपी है। पुलिस अबतक मेडिकल कॉलेज से जुड़े 17 लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें मेडिकल छात्र, इंटर्न डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, कॉलेज के सुरक्षा गार्ड, एंबुलेंस चालक तथा अन्य संबंधित लोग शामिल हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य घटना वाले दिन दोनों डॉक्टरों की गतिविधियों की पूरी टाइमलाइन तैयार करना है। पुलिस पीजी हॉस्टल से समीर और सक्षम सिंह के बाहर निकलने से लेकर डिमना लेक में डूबने और मौत की सूचना मिलने तक की हर कड़ी को जोड़ रही है। पूछताछ में यह भी पता लगाया गया कि ड्यूटी से पहले दोनों डॉक्टर किन-किन स्थानों पर गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.