हाजीपुर, जून 19 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम मुक्खा चौक के पास से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 165 ग्राम हेरोइन एवं एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर निवासी नरेश राय का पुत्र विक्रम कुमार बताया गया है। विक्रम कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार विक्रम कुमार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। तस्करी में शामिल अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- 96 किलो गांजा बरामद, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई यह जानकारी सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस ...