गोंडा, जून 24 -- गोंडा। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए गोंडा पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान शुरू किया है। बुधवार को जनपदीय सीपीयू टीम ने 18 थाना क्षेत्रों में 70 वर्ष से अधिक आयु के 160 बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण किया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बुजुर्गों से सीधा संवाद और त्वरित सहायता है। इसके लिए हर थाने में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट बनाई गई है। वरिष्ठ नागरिकों का विशेष रजिस्टर तैयार किया जा रहा है जिसमें नाम, पता, मोबाइल, आयु, स्वास्थ्य और आपात संपर्क नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीपीयू अभियान के तहत बुजुर्ग और दिव्यांगों तक पहुंची पुलिस अब हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को टीम फोन कर बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछेगी। बुधवार को सबसे ज्यादा 20 बुजुर्...