बगहा, फरवरी 3 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता बेतिया जिले के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने सोमवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 16 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 11 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 10 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पिछले 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में आठ किलो 500 ग्राम गांजा, 47 लीटर 600 मिलीलीटर शराब जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 77 हजार रुपये जु...