उरई, मई 10 -- कालपी। संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के चलाए गये अभियान के अंतर्गत इलाकाई पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके सर्किल क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा में 16 पाउच नाजायज शराब समेत युवक को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से नाजायज शराब बेचने वालों में खलबली मच गई है। उसने अपना नाम संजय निवासी अकबरपुर इटोरा थाना आटा बताया। युवक के हाथ में लिए बोरी की तलाशी ली गई तो 15 अदद क्वार्टर ट्विन टावर जिस पर तीव्रता 36 डिग्री 200 मिली सिर से निर्मित देसी मदिरा उत्तर प्रदेश बिक्री कीमत 80 रुपए अंकित है जिसका लाइसेंस तलब किया गया तो नहीं दिखा सका। यह भी पढ़ें- 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...