अमरोहा, जून 5 -- अमरोहा। ऑपरेशन दहन के तहत जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर 15.5 करोड़ रुपये के कुल 20.2 कुंतल अवैध डोडा, गांजा, चरस, हेरोइन, नशीली दवाएं पाउडर आदि मादक पदार्थ नष्ट कराए। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर जिले के विभिन्न थानों में 47 मुकदमे दर्ज किए गए थे। कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। एसपी लखन सिंह यादव ने बीती 16 अप्रैल, चार जून और पांच जून को समिति गठित की थी। इसके बाद सुशीला बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट प्राइवेट लिमिटेड फतेहपुर विश्नोई मुरादाबाद में नष्ट कराया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत करीब 15.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...