दुमका, जून 19 -- मसलिया, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर मसलिया थाना पुलिस गुरुवार को थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच का नेतृत्व एस आई मंगल उरांव ने की। एसआई मंगल उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने को लेकर वाहन जांच की जा रही है। वाहन जांच सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े बारह बजे तक कि गई। वाहन जांच अभियान में कुल 45 दो पहिया वाहनों की कागजात सहित डिक्की एवं हेलमेट की जांच की गई। कहा कि 15 वाहन चालकों के पास हेलमेट नही होने को लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान के साथ जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- वाहन जांच अभियान में 44500 रुपये जुर्माना वसूला इधर, थाना गेट के सामने वाहन जांच होते देख बिना हेलमेट चालको में दहशत देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...