रुडकी, जनवरी 1 -- मंगलौर। नए साल की शुरुआत में मंगलौर पुलिस ने विभिन्न लोगों के खोए हुए 15 कीमती मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई और उन्होंने इसे नववर्ष का तोहफा बताते हुए उत्तराखंड पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया। नववर्ष के अवसर पर लोग अपने सगे-संबंधियों को उपहार देकर नए साल का स्वागत करते हैं। इसी भावना को साकार करते हुए मंगलौर पुलिस ने खोए हुए मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचाए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस टीम की सराहना की और उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया। कहना है कि ऐसे प्रयास जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...