पुलिस ने 14 बारातियों पर दर्ज किया केस
रामपुर, फरवरी 22 -- बिलासपुर। गांव मुल्लाखेड़ा में बारातियों द्वारा महिलाओं तथा युवतियों से अश्लील हरकते किए जाने के मामले में पुलिस ने छह के नामजद समेत 14 व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। गांव निवासी निरंजन सिंह द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि 18 फरवरी को गांव निवासी ओमप्रकाश के घर उसकी पुत्री की शादी थी। आरोप लगाया कि बारात चढ़त के दौरान बारातियों द्वारा गांव की महिलाओं तथा युवतियों के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध किए जाने पर बारातियों ने निरंजन सिंह, ब्रजकिशोर, धर्मेंद्र तथा एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। इसके पश्चात चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.