पुलिस ने 14 दो पहिया वाहन चालकों का कटा चालान
दुमका, जून 26 -- मसलिया, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर मसलिया थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच का नेतृत्व एसआई मंगल उरांव ने की। एसआई मंगल उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने को लेकर वाहन जांच की गई। वाहन जांच ग्यारह बजे से एक बजे तक कि गई। इस दरमियान कुल 36 दो पहिया वाहनों की कागजात सहित डिक्की एवं हेलमेट की जांच की गई। कहा कि 14 वाहन चालकों के पास हेलमेट नहीं होने को लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कटा गया। इधर थाना गेट के सामने वाहन जांच होते देख बिना हेलमेट चालकों को इधर-उधर भागते देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.