अयोध्या, फरवरी 11 -- तारुन। तारुन पुलिस ने एक अभियुक्त को 130 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण पटेल, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव, सिपाही मोहित कुमार के साथ ग्राम सभा जयसिंह मउ निवासी आकाश सिंह को मंगलवार की रात एमिघाट पुल के पास से गुरुवार कर लिया गया। वह अवैध समैक का धंधा कर रहा था। तलाश के दौरान उसके पास से 130 ग्राम अवैध समैक, 300 रुपये, मोबाइल तथा एक पल्सर बाइक की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...