सीतापुर, जून 10 -- सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद पुलिस ने घर से खोई 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 9 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि बस अड्डा चौराहा पर एक बालिका अकेली घूम रही है। पुलिस ने बालिका को सुपुर्दगी में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम रोशनी निवासी कुस्मौरा, थाना रेउसा बताया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...