रुद्रपुर, अगस्त 3 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 11 वर्षो से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलभट्टा पुलिस टीम ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे आरोपी हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा बिलासपुर रामपुर को रविवार शाम लालपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी, कांस्टेबल चारु पंत, दीप लोहनी, भूपेंद्र आर्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...