जौनपुर, जून 14 -- खेतासराय। पुलिस ने शनिवार को दो गांवों से पांच महिला समेत 10 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार महरौड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा कर रहे पूनम, सुषमा, चना, रीता, अमरावती, सुन्दे, इन्द्रेश और मानीकला गांव से सूरज, बुद्धू, अतुल कुमार को शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- शांतिभंग की आशंका में छह लोग गिरफ्तार, चालान यह भी पढ़ें- डिलारी में मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे,16 पर केस,जेल भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...