मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- -हाईकोर्ट ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट, आईओ को कोर्ट में किया तलब

पुलिस की लापरवाही का मामला -जब्ती सूची में खेल से प. बंगाल के आरोपितों को मिल सकता है लाभ मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गांजा तस्करी के एक मामले में अहियापुर थाने की पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने जब्ती सूची में 10 किलो के गांजे को बंडल को 10 ग्राम दर्ज किया है। हर बंडल के वजन को किलो की जगह ग्राम में लिखा गया। यही नहीं, साढ़े तीन साल बाद भी पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की एफएसएल रिपोर्ट नहीं ली है। मामले में हाईकोर्ट ने एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है और आईओ को कोर्ट में तलब किया है। जब्ती सूची में इस खेल से पश्चिम बंगाल के आरोपितों को लाभ मिल सकता है।

गिरफ्तार आरोपित और याचिका मामला तीन फरवरी 2023 का है। अहियापुर थाने की पुलिस ने सूचना के आध...