लातेहार, दिसम्बर 24 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अन्तर्गत बालूभांग पंचायत में 10 एकड़ वन क्षेत्र में लगाया गया अफीम की खेती को ट्रैक्टर से जुतवाकर पुलिस ने नष्ट किया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के निर्देशानुसार बालूभांग पंचायत के गुरुवे, बघमरी और कोटनासिमर में अवैध रूप से अफीम खेती करने की सूचना पर बारियातू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फसल को नष्ट किया। थाना प्रभारी रंजन ने बताया कि अभी तक थाना क्षेत्र अन्तर्गत लगभग 60 एकड़ भूमि में लगे अफीम खेती का विनष्टीकरण किया गया है। उन्होंने थाना क्षेत्र के आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में लगे अवैध अवैध खेती की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए खेती करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.