अल्मोड़ा, दिसम्बर 21 -- क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एहतियातन अलग अलग टीमों ने होटलों और होम स्टे का निरीक्षण किया। महिला थाना प्रभारी जानकी भण्डारी के नेतृत्व में टीम ने होटलों की बुकिंग, आने वाले लोगों की जानकारी और कर्मचारियों के सत्यापनों की जांच की। संचालकों को नियमानुसार व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। गलती पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...