चंदौली, मार्च 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। यातायात पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सीओ ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में टीआई सत्य प्रकाश यादव और कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा सघन तिराहे पर एक दर्जन से अधिक लोगों को हेलमेट वितरण किया। तीन दिन के अंदर हेलमेट खरीदकर प्राप्त हेलमेट संबधित थाने में वापस करने की हिदायत भी दी। मौके पर केातवाल भूपेन्द्र निषाद, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...