अल्मोड़ा, मार्च 5 -- दन्या। होली पर माहौल खराब करने और हुड़दंग काटने वाले को पुलिस ने सबक सिखाया। एसओ दिनेश नाथ मंहत ने बताया कि सूचना मिली थी कि रमेश सिंह नाम का व्यक्ति लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। गाली गलौज से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शांति भंग के आरोप में रमेश को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी का पुलिस एक्ट में चालान काटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...