मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव असलेमपुर में डंपर के टेंपो पर चढ़ने की घटना में 6 लोगों की मौत हो जाने को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सड़क किनारे स्थित दुकानों को हादसे की बड़ी वजह मानते हुए 28 अप्रैल को ध्वस्त करने की अनुमति उच्चाधिकारी से मांगी है। पूरे जनपद में प्रतिदिन ही खनन के डंपरों से लोगों की जान जा रही है। काशीपुर - मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार की दोपहर में डंपर ने टेंपो में टक्कर मार कर इसे चकनाचूर कर दिया था। टेंपो चालक मासूम को निवासी गुल हसन सैफी की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि नगर निवासी खुशबू की भी अस्पताल लाते हुए मौत हो गई थी। उसके बाद काशीपुर के अस्पताल में दंपति कृपाल सिंह और उनकी पत्नी सानिया तथा फौलाद पर निवासी शाहीन जहां की मौत हो गई थी। पुलिस में अपनी जांच पड़ताल ...