रुडकी, मार्च 16 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने कार लूट मामले में हरियाणा के एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद की है। आरोपी ने केवल अपने दोस्तों को नीचा दिखाने और झूठी शान बघारने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। नगला एमाद निवासी रोहित कुमार ने शनिवार देर शाम को सूचना दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी नेक्सोन कार लूट ली है और चालक को धक्का देकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस हरकत में आई और विभिन्न टीमों का गठन किया गया। लूट के बाद भागते समय आरोपियों की कार एक स्कूटी से टकरा गई थी, जिससे कार का अगला टायर फट गया। पुलिस की घेराबंदी और खराब टायर के कारण आरोपी वाहन को लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.