घाटशिला, अप्रैल 7 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल में बाल अधिकार विकास के बारे में छात्रों को जानकारी दी। किशोर न्याय, यौन अपराध से बच्चों को संरक्षण देना, अपराध होने पर बच्चियों को संरक्षण देना और न्याय के लिए कैसे और कहां से सहायता प्राप्त कर सकते हैं इसके संबंध में जानकारी दी। इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से पीड़ित को कानूनी चिकित्सा और वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यदि बच्ची ऐसी स्थिति से गुजर रही है तो 1098 पर संपर्क करें या नजदीकी थाने से संपर्क कर अपनी सहायता ले सकते हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस प्रथम सूचना दर्ज करते हुए कार्रवाई के लिए बाध्य हो जाती है।ऐसी सूचना पर बच्ची का नाम, पता या फोटो भी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। ऐसे केस के लिए विशेष अदालत बनाई जाती है जो निश्चित सम...