जौनपुर, जून 4 -- जफराबाद। जगदीशपुर गांव में मां-बेटे के बीच चल रहे विवाद को पुलिस ने सूझबूझ से सुलझा दिया। गांव निवासी रीता सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र मानवेन्द्र सिंह आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद करता है। पैसों के लिए उन्हें प्रताड़ित करता है। उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां पुलिस ने दोनों को समझाया-बुझाया। बेटे ने मां से माफी मांगी। पुलिस की पहल के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मां-बेटा साथ घर लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...