पुलिस ने सीज कर दी कार
आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली की पुलिस ने सोशल मीडिया पर दबंगई और गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वालों पर ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत कार्रवाई की। चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। वीडियो संज्ञान में आने पर नगर कोतवाली की पुलिस ने जांच की। कार चालक की पहचान अविनाश सिंह उर्फ बंटी सिंह निवासी हरखपुरा खास थाना महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस ने सोमवार को कार को सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन वज्रपात में तीन पर कर्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.