गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। कमिश्नरेट के सभी थानों में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए थाना परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी की। स्वच्छ थाना, सुरक्षित समाज की अवधारणा को व्यवहार में उतारने के उद्देश्य से सभी थानों में पुलिस बल ने मिलकर श्रमदान किया। पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बेहतर कार्यसंस्कृति के साथ आमजन में सकारात्मक संदेश भी देता है। यह भी पढ़ें- पुलिस कर्मियों ने दिया स्वच्छता ही सेवा का स...