गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। लोहियानगर में नगर निगम की सफाई कर्मचारी को तेजी से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे को तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सिहानी गेट थाना पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया और न ही आरोपी वाहन को चिह्नित किया। थक-हारकर पीड़िता के बेटे ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद घटना के सात माह बाद केस दर्ज हुआ है। गौतमबुद्धनगर के गांव रोजा याकूबपुर में रहने वाले टेकचंद का कहना है कि उनकी 53 वर्षीय मां सुरेश नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। बीते 13 मई की सुबह करीब दस बजे वह हमदर्द चौक के पास सफाई कार्य कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मां सड़क पर गिर गयीं और कार उनका पैर कुचलती हुई निकल गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उनकी मां को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां...