शाहजहांपुर, मई 9 -- सिंधौली। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे अवधेश पुत्र बालकराम निवासी हकीमपुर थाना मोहम्मदी जिला खीरी, पवन कुमार, नन्हे, नेम, रामकिशोर, मोहम्मद इकतफा खान और परमीश को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ग्राम तेरह के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने जामा तलाशी में आरोपियों के पास से 2600 रुपये और फड़ से 2200 रुपये बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...