रुडकी, जनवरी 3 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम को चेकिंग अभियान चलाकर सात ई रिक्शा वाहन सीज किए। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि रुड़की स्टेशन के पास बेतरतीब ई रिक्शा खड़ा कर जाम की स्थिति के सम्बन्ध में पूर्व में ई रिक्शा वाहन चालकों की मीटिंग ली गई। इस दौरान ई रिक्शा चालको द्वारा भविष्य में ई रिक्शा को तरतीब से खड़ा कर सड़क को बाधित नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया था। शनिवार को जब पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चलाया तो इस दौरान काफी संख्या में ई रिक्शा चालक मनमानी तरीके से अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर रखी थी। जिस कारण यहां जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने सात वाहनों को सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...