गोंडा, मार्च 5 -- तरबगंज, संवाददाता। घर पर चढ़कर मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विश्वनाथ तिवारी निवासी बेलसर वार्ड नंबर दस ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान विपक्षी योगेश, विवेक व धनंजय अचानक दरवाजे पर आकर अपशब्द कहते हुए जान मारने की धमकी देने लगे। आसपास के अन्य लोगों ने आकर बीच बचाव कराया तो जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ का प्रयास किया है तथा कुछ सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। वहीं दूसरे मामले में सुमित्रा पुत्री रामदेव निवासी ग्राम अकबरपुर बिरईपुरवा तरबगंज ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर कार्य कर रही थी तभी विपक्षी घर पर चढ़ आये व लाठी डन्डे व लोहे की राड से भतीजे संजीव को मारने पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर बचान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.