आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। अहरौला थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के 49 हजार रुपये वापस कराया है। विशुनपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर के खाते से 15 मार्च को साइबर फ्राड कर 49000 रुपये निकाल लिया था। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उक्त रुपये को होल्ड कराया था, विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने पीड़ित के खाता में रुपये को वापस करा दिया हैं। यह भी पढ़ें- पीड़ित के खाते में 27 हजार रुपये कराए वापस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...