आजमगढ़, दिसम्बर 22 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना की पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से हुए साइबर फ्राड का 16 हजार 500 रुपये वापस कराया है। लोहरा गांव निवासी दिनेश यादव ने 7500 रुपये ऑनलाइन पेमेंट कर रहा था, गल्ती से दूसरे के खाता में रुपये चला गया था। पीड़ित ने थाना के साबइर सेल में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने पीड़ित के पूरे रुपये वापस करा दिए। इसके साथ ही कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी उमाकान्त से ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गयी। साइबर हेल्पडेस्क के उप निरीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए बैंक के माध्यम से पीड़ित की पत्नी सरिता देवी के खाता में नौ हजार रुपये वापस कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...