आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली की साइबर सेल ने साइबर ठगी के 40 हजार रुपये पीड़ित को वापस कराए। शहर के मिल्लत नगर निवासी मो. फहीम के बैंक खाते से 40108 रुपये की ठगी हुई थी। उसने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रुपये होल्ड करा दिए थे। विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने बैंक खाता में रुपये वापस कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.