आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़। अहरौला थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के छह हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। बस्ती भुजवल गांव निवासी कमलेश निषाद के साथ 10 माह पूर्व साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। थाना की साइबर टीम ने जांच कर रुपये होल्ड कराए थे। पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में छह हजार रुपये वापस कराए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...