आजमगढ़, मार्च 15 -- आजमगढ़। सिधारी थाना की पुलिस ने साइबर ठगी का 84460 रुपये वापस कराया है। सिधारी के शंकर जी मूर्ति निवासी ऋषभ रंजन चतुर्वेदी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बन कर फोन किया। आफर का लालच देकर ओटीपी लिया। इसके बाद उसके खाते 84460 रुपये कट गए। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत की थी। पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए रुपये को होल्ड करा दिया था। विधिक कार्रवाई कर पीड़ित के खाता में 84460 रुपये वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...