रुडकी, दिसम्बर 18 -- लक्सर पुलिस ने क्षेत्र के 15 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। एसएसआई लक्सर लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने केंद्र सरकार के पोर्टल सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) की मदद से कुल 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं इनकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपये है। बताया कि यह सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। टीम में हेड कांस्टेबल विनोद कुण्डलिया, भूपेंद्र चौहान और टीकम सिंह चौहान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...